फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पटाखों की बिक्री के लिए अतिरिक्त स्थान चिह्नित

Sun, 08 Nov 2026 03:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला प्रशासन ने हमीरपुर शहर, इसके आस-पास के क्षेत्रों, नादौन और धनेटा में पटाखों की बिक्री एवं भंडारण के लिए कुछ और स्थानों को मंजूरी प्रदान की है। इस संबंध में जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर में पूर्व में चिह्नित स्थानों के अलावा गलोडा अस्पताल और हथली पुल के निकटवर्ती क्षेत्र, नालटी चौक से पक्का भरो सड़क पर बावड़ी के पास खसरा नंबर 104 और नए बस अड्डे के पास खसरा नंबर 37/14 पर पटाखों की बिक्री की जा सकती है।
विज्ञापन

इनके अलावा खसग्रां-चौकी सड़क पर खुले मैदान में, मुठान भलियाणा में खसरा नंबर 192 और ताल के कुश्ती अखाड़ा क्षेत्र में भी पटाखे बेचे जा सकते हैं। नादौन के मैदान, पीएनबी के सामने और हिमालयन होटल के आस-पास के खुले क्षेत्र तथा धनेटा में गर्ल्स स्कूल के साथ लगते क्षेत्र में पटाखों की बिक्री की जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें