नादौन (हमीरपुर)। रामलीला मंचन के चलते नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी अक्षित सोनी की अगुवाई में टीम ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैदान के आसपास लगी अस्थाई दुकानों पर स्वच्छता का जायजा लिया।
अक्षित सोनी ने सभी दुकानों में स्वच्छता के लिए किए गए आवश्यक प्रबंधों की जानकारी ली और जहां भी कमी पाई गई, वहां दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। उन्हें प्रत्येक दुकान के साथ कूड़ा दान अनिवार्य तौर पर रखने का निर्देश दिया। सोनी ने दुकानदारों को चेताया कि यदि कोई भी स्वच्छता नियमों की अवहेलना करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सोनी ने समस्त दुकानों में जाकर वहां रखे गए कूड़ेदानों का विशेष तौर पर निरीक्षण किया गया। अक्षित सोनी ने मेले में आ रहे लोगों से भी आग्रह किया कि वह शहर तथा मेला परिसर को स्वच्छ सखने में नगर परिषद का सहयोग करें। संवाद