फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिला को बाइक से टक्कर मारकर भागे आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Jun 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पैदल चल रही महिला को बाइक से टक्कर मारकर भागे दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को घर के नजदीक से दबोचा है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान रमन कुमार आयु 19 वर्ष और गौरव आयु 18 वर्ष निवासी घनोटला गांव डाकघर मसियाणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीते दिन बाइक चालक ने हीरानगर में एक महिला को टक्कर मार दी। इसमें आशा कुमारी निवासी वार्ड़ नंबर-एक कृष्णानगर जिला हमीरपुर घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लाया गया।

वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद महिला को एम्स बिलासपुर में रेफर कर दिया। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एक टीम गठित की और आरोपियों की तलाश में जुट गई। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाला, जिसमें दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल चालक की पहचान की गई। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के सहारे सुराग एकत्रित किए और आरोपियों को हिरासत में लिया गया। वहीं, एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला को टक्कर मारकर भागे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें