फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 130 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा आरोपी, 15 तक पुलिस रिमांड पर भेजा

Sat, 12 Apr 2025 07:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भोरंज थाना के तहत सेऊ गांव से 25 वर्षीय युवक से 130 ग्राम चिट्टा बरामद करने के मामले में आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। आरोपी को अदालत ने 15 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी संजीव खुद भी चिट्टे का आदी है। नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए तस्करी के दलदल में फंस गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के पंजाब और हिमाचल में केस दर्ज हैं। वह एक वर्ष से अधिक समय तक पंजाब की जेल में रहा। पंजाब पुलिस ने भी उससे नशा बरामद किया था जबकि सुंदरनगर थाना में आरोपी के खिलाफ एक केस दर्ज है। एसआईयू और भोरंज थाना की टीम ने संयुक्त दबिश में आरोपी को 130 ग्राम चिट्टे के साथ नंदन पंचायत के सेऊ गांव में स्थित घर से काबू किया था। इस मामले में पुलिस चिट्टा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की धरपकड़ में जुट गई है। इस मामले में कुछ और आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी को अदालत ने 15 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेजा है। मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें