फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तेलकड़ में पुलिस की दबिश के बाद मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत में रविवार को किया पेश, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांगू (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत तेलकड़ गांव में घर में पुलिस की दबिश के 15 मिनट के बाद व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी व्यक्ति को रविवार को अदालत में पेश किया गया। यहां अदालत ने आरोपी को बुधवार तक तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मृतक की पत्नी ने शिकायत दी थी कि वह उनके पति के खिलाफ झूठी शिकायतें पुलिस को देकर परिवार को परेशान कर रहा था। पुलिस को दिए बयान में मृतक रघुवीर सिंह की पत्नी ने कहा था कि उनके गांव का निवासी बाबूराम पिछले एक से डेढ़ साल से झूठी शिकायतें देकर उन्हें परेशान कर रहा था। पुलिस की दबिश के बाद उनके पति उदास थे और उन्होंने मर जाने की बात कही थी। उन्होंने झूठी शिकायतें से परेशान होकर आत्महत्या की है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी की पिछली शिकायतों की जांच की जा रही है। आरोपी बाबूराम ने पुलिस को यह लिखित शिकायत दी थी कि रघुवीर सिंह ने अपने घर में बिना लाइसेंस राइफल रखी है। इससे उसे जान का खतरा है। बाबूराम की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार शाम को पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रघुवीर के घर पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को राइफल नहीं मिली। पुलिस के घर से लौटने के 15 मिनट के भीतर की रघुवीर सिंह की संदिग्ध मौत हो गई। अब इस मामले में मृतक की पत्नी लता देवी के बयान को आधार बनाकर बाबूराम को गिरफ्तार का अदालत में पेश किया है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि आरोपी बाबूराम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें