फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंडर-11 बैडमिंटन में सानिध्य कपूर और चंदिका विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
विज्ञापन

बैडमिंटन संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन रविवार को संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेएन अग्निहोत्री ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उत्साहवर्धन के लिए 5000 रुपये की राशि भेंट की। उन्होंने खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी हमीरपुर का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों को निरंतर खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। समारोह में बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुशील सोनी, महासचिव शमी सोनी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र शर्मा, रेफरी प्रदीप ठाकुर, कोच सुशील ठाकुर, गौतम राणा, पंकज सकलानी, संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे। बैडमिंटन संघ के महासचिव शमी सोनी ने कहा कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 25 जुलाई से 27 जुलाई तक हमीरपुर में होगी। प्रतियोगिता में अंडर-11 एकल वर्ग में सानिध्य कपूर विजेता, केशव उपविजेता, युगल वर्ग में अथर्व पटियाल विजेता और यश उपविजेता, अंडर-13 वर्ग में भाविक ठाकुर विजेता और आकर्ष उपविजेता, अंडर-15 वर्ग के एकल वर्ग में ईशान विजेता, अकोभ शर्मा उपविजेता, युगल वर्ग में वीर विजेता, शिवांश शर्मा उपविजेता, छात्रा वर्ग के अंडर-11 वर्ग के एकल वर्ग में चंदिका विजेता, शिवन्या उपविजेता, अंडर-13 वर्ग के एकल वर्ग में श्रन्या विजेता, कृतिका उपविजेता, अंडर-15 एकल वर्ग में श्रेया राणा विजेता और सरगम ठाकुर उपविजेता रहे। इस अवसर पर संघ के प्रधान और सचिव ने बीते वर्ष राष्ट्र स्तर पर एसजीएफआई में स्वर्ण पदक विजेता शिवांश को 5100 देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें