फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तीन बाइकों की चोरी के मामले में आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत तीन बाइकों की चोरी मामले में आरोपी को पुलिस ने निरंकारी भवन मोलीजागरा चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान परवेज पुत्र रियाज मोहम्मद निवासी गांव खाला, डाकखाना, तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

आरोपी ट्रक ड्राइवर है। आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। जुलाई महीने में दो दिन के भीतर ही तीन बाइकें चोरी हो गई थीं। बाईपास पर हमीर पब्लिक स्कूल के समीप और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो बाइकें चोरी हो गई थीं।

हालांकि पुलिस ने दो चोरी की बाइकें अगस्त महीने में बरामद कर ली थीं लेकिन आरोपी तब से गायब था। पुलिस जांच में अब तक तक पता चला है कि चोरी की बाइकों को चलाकर चंडीगढ़ ले जाया गया था। इन चोरी की वारदातों में एक गिरोह की आशंका है।
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने आरोपी का रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान चोरी के मामले में और तथ्य सामने आएंगे। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बाइक चोरी के मामले में आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में प्रस्तुत किया। कोर्ट ने आरोपी को 16 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड दिया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें