फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं के लिए सही डाटा अत्यंत आवश्यक : अशोक

Tue, 30 Jun 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सांख्यिकीय कार्यालय में मनाया गया 20वां राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला सांख्यिकीय अधिकारी कार्यालय में सोमवार को बीसवें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में जिला सांख्यिकीय अधिकारी अशोक कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने कहा वर्ष 2007 में महान सांख्यिकीविद् प्रो.प्रशांत चंद्रा महालानोविस का जन्मदिवस 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने जनसंख्या अध्ययन में माप के लिए इस्तेमाल की जाने वाले महालनोविस डिस्टेंस का आविष्कार किया था।
पीसी महालनोविस को सांख्यिकी और भौतिक शास्त्र के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 1968 में पदम विभूषण से सम्मानित किया था। इसके अलावा उन्हें अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी पुरस्कृत किया था। भारतीय डाक विभाग ने भी उनके सम्मान में एक डाक टिकट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष सांख्यिकीय दिवस का विषय प्रशासनिक डाटा की क्षमता को अनलॉक करना रखा गया है।उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं व सेवाओं के क्रियान्वयन,नीतियां तैयार करने के लिए सही डाटा सबसे ज्यादा जरूरी होता है।भारत में इस विषय ने नीति-निर्माण और सामाजिक अनुसंधान के क्षेत्र में काफी लोकप्रियता हासिल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें