फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते ट्राले और टेंपो में टक्कर

विज्ञापन
नादौन के समीप भट्ठा गांव के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर आमने-सामने की टक्कर में क्षतिग्रस्त वाह? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल के तहत नादौन-हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भट्ठा गांव के पास सोमवार सुबह कोहरे के चलते ट्राले और टेंपो में आमने-सामने टक्कर हो गई। हालांकि दोनों वाहन चालकों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ट्राला चालक दाउद अहमद ने बताया कि वह सामान लेकर जम्मू से उत्तराखंड जा रहा था कि धुंध के कारण भट्ठा गांव के पास एक मोड़ पर सामने से आ रहे टेंपो के साथ टक्कर हो गई। वहीं टेंपो चालक तिलक राज ने बताया कि वह सामान लेकर हमीरपुर से गगरेट जा रहा था कि भट्ठा गांव के पास सामने से पशु आ जाने से दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें