हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ सटे पक्का भरो में एक वाहन ने सड़क से गुजर रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार घायल कर दिया। गंभीर घायल महिला को राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। महिला के कंधे और बाजू पर गंभीर चोटे आई हैं। महिला का नाम परसीनो देवी उम्र 70 वर्ष है। लेकिन देर रात तक यह पता नहीं चल पाया कि वह कहां की रहने वाली है। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।