भोटा (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा से दो किलोमीटर दूर झंडी गांव के पास कार और बाइक में जोरदार टक्कर के कारण बाइक सवार घायल हो गया। घायल तरुण गुलेरिया को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। कार पट्टा से हमीरपुर की तरफ आ रही थी और बाइक सवार भोटा से पट्टा तरफ जा रहा था। आघार पंचायत के झंडी गांव के पास दोनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। भोटा पुलिस सहायता कक्ष के प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।