फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आया बुजुर्ग, टांडा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय नादौन-अंब रोड पर यहां से दो किलोमीटर दूर भरमोटी गांव में बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया। उसे तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया गया। 55 वर्षीय ईश्वर चंद निकट ही एक फैक्टरी में काम करता है। मंगलवार सायं छुट्टी के बाद जब वह घर के लिए निकला तो पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वृद्ध बेसुध होकर वहीं गिर गया। आसपास के लोग और फैक्टरी के मालिक उसे नादौन अस्पताल ले आए। बुजुर्ग को सिर व हाथों पर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी नादौन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें