फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोटसिद्ध में पहाड़ी से गिरा श्रद्धालु, रीढ़ की हड्डी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध मंदिर बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए आया एक श्रद्धालु शनिवार रात 11 बजे साथ लगती पहाड़ी से 200 फीट नीचे गिर गया। इस कारण उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। हादसे की सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग और गृह रक्षकों को सूचित किया गया। गृह रक्षक बंशी लाल की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की मदद से उसे रेस्क्यू किया गया। व्यक्ति की पहचान शशिपाल तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। मंदिर अधिकारी ओपी लखनपाल ने बताया कि व्यक्ति को बड़सर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार ने पीड़ित को 5000 रुपये की फौरी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें