बिलासपुर में भजन की शूटिंग के दौरान हमीरपुर के लोकगायक निखिल व साथी।
- फोटो : Hamirpur-HP
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में शुक्रवार रात तेजरफ्तार वाहन चालक सड़क किनारे खड़े स्कूटर, मिठाई और सब्जी की दुकान के बाहर रखे सामान को टक्कर मारकर फरार हो गया। स्कूटर चालक ने घटना के बाद इसकी सूचना भोटा पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस साथ लगती दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। डिडवीं टिक्कर बाजार में शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे उझान गांव का सुरेश कुमार सड़क किनारे अपना स्कूटर खड़ा कर एक व्यक्ति से बात करने गया। इतने में एक तेज रफ्तार वाहन आया और स्कूटर, साथ लगती मिठाई की दुाकान के बाहर रखे टेबल, सब्जी दुकान के काउंटर को टक्कर मारकर फरार हो गया। सुरेश पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था। बाजार की लगभग सभी दुकानें बंद हो चुकी थी। भोटा पुलिस सहायता कक्ष प्रभारी अजायब सिंह ने कहा कि सूचना रात को मिली है। दुकानों या पीएनबी के एटीएम के पास लगे कैमरे की फुटेज को देखा जाएगा। पुलिस छानबीन कर रही है।