गलोड़ नादौन सड़क पर जियाणा के पास सड़क से लुढ़की गाड़ी।
- फोटो : Hamirpur-HP
गलेाड़(नादौन)। स्थानीय कस्बा से नादौन सड़क पर जियाणा के पास शनिवार सुबह शिमला से चंबा जा रही गाड़ी अन्य वाहन को पास देते समय सड़क से नीचे लुढ़क गई। गाड़ी सवार तीन लोग इस हादसे में बाल बाल गए। हालांकि गाड़ी सवार आलम खान, आशीष पांडे, अमरजीत को हल्की चोटें आई। दो दिनों में इस स्थान पर ये दूसरी दुर्घटना हो चुकी है। दो दिन पहले भी इसी जगह पर एक ट्रक चालक बाइक सवार को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया था। इस दुर्घटना में बाइक सवार की टांगों में गहरी चोटें आई थी। सड़क तंग होने की वजह से यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। लेकिन लोक निर्माण विभाग सड़क को चौड़ा नहीं कर रहा है। शुृक्रवार सुबह गाड़ी शिमला से चंबा जा रही थी और गलोड़ से लगभग पांच किलोमीटर दूर जियाणा के पास टैंपो ट्रैवलर को पास देते समय सड़क से लुढ़क गई। जबकि आगे गहरी खाई थी। गलोड़ पुलिस सूचना मिलते ही टीम मौके पर पंहुच गई तथा मामले की छानबीन में जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों में नरेंद्र, डिंपल, राजीव, मदन लाल, राम लाल, विक्रम, पुरषोत्तम दास ने बताया कि यहां पर सड़क के तंग होने की वजह से आये दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। उधर, इस बारे पुलिस चौकी प्रभारी गलोड़ राजेंद्र कुमार ने कहा कि पास देते समय जमीन धंस गई। जिसके कारण गाड़ी नीचे की ओर लुढ़क गई। गाड़ी को कुछ नुकसान हुआ है। गलोड़ पुलिस ने दो दिन पहले हुए हादसे में फरार ट्रक चालक को पकड़ कर ट्रक भी जब्त कर लिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।