फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा और हमीरपुर कॉलेज में शैक्षणिक सहयोग का करार

Sat, 01 Aug 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राजकीय महाविद्यालय धनेटा और राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के बीच शुक्रवार को शैक्षणिक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन

पांच वर्ष के लिए हुए इस समझौते के तहत दोनों संस्थान शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे। राजकीय महाविद्यालय धनेटा के प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा ने कहा कि एमओयू से महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और संस्थागत विकास को नई दिशा मिलेगी।
इसके तहत संकाय और विद्यार्थियों का आदान-प्रदान, संयुक्त कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार, सम्मेलन और कौशल आधारित पाठ्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

हमीरपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार सोनी ने कहा कि यह समझौता दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए लाभकारी रहेगा। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशालाओं, विशेषज्ञ शिक्षकों और शैक्षणिक संसाधनों का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर प्रो. जतिंदर कुमार, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. प्रीतम चंद, प्रो. मुकेश ठाकुर, डॉ. अंजना कुमारी सहित दोनों महाविद्यालयों के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें