फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी की सांकेतिक भूख हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की तकनीकी विश्वविद्यालय में शुरू हुई 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। भूख हड़ताल तकनीकी विश्वविद्यालय की मांगों को लेकर जिले के सभी महाविद्यालयों में चल रही थी। एबीवीपी की तकनीकी विश्वविद्यालय में शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग के पदों पर नियमित भर्तियां, भारी भरकम फीस को कम करने, सब्सिडाइज और नॉन सब्सिडाइज सीटों की व्यवस्था करने के मांगे मुख्य रहीं। जिला संयोजक अनिल ठाकुर ने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय का हाल बहुत ही बुरा है।
विज्ञापन

वहां छात्रों से भारी भरकम फीस के नाम पर लूट हो रही है और सरकार अब तक शिक्षकों की नियमित नियुक्तियां तकनीकी विश्वविद्यालय में नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि यदि तकनीकी विश्वविद्यालय की सभी मांगें अब भी पूरी नहीं होती हैं तो अब जिलास्तर पर एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार को तकनीकी विवि के कुलपति ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल का समापन करवाया। इकाई प्रधान ने अरूण भरमौरी ने बताया कि कुलपति के आश्वासन के बाद हड़ताल को तोड़ा गया है। लेकिन भविष्य में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो छात्र संगठन दोबारा प्रदेशभर में प्रदर्शन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें