फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नादौन इकाई ने महाविद्यालय परिसर में हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। एबीवीपी इकाई ने हैदराबाद सरकार से दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। इकाई छात्रा प्रमुख कोमल डोगरा ने कहा कि रोज देश में ऐसी झकझोर कर रख देने वाली घटनाएं हो रही हैं। देश में महिलाओं का अकेले घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इस तरह की घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो देश में आने वाले समय में महिलाओं की स्थिति बदतर हो जाएगी।
विज्ञापन

कोमल ने भारत सरकार से इस विषय पर सख्त कानून लाने की मांग करते हुए कहा कि अगर आने वाले समय में ये घटनाएं बंद न हुईं तो विद्यार्थी परिषद इस मुद्दे पर एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगी। इस मौके पर पूर्व इकाई छात्रा प्रमुख दीक्षा शर्मा, इकाई अध्यक्ष सुधांशु सोंखले, इकाई सचिव अवनीश कौशल, सोशल मीडिया प्रमुख मुनीष कौशल, पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख राहुल धीमान, दामिनी, साक्षी, दीक्षा, शिवानी, अंजली, आदर्श, अमन, राहुल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें