फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: छात्र समस्याओं पर एबीवीपी ने किया प्रधानाचार्य का घेराव

Tue, 30 Dec 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
छात्र समस्याओं पर हमीरपुर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य का घेराव करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिष
विज्ञापन
प्रधानाचार्य से शौचालयों की बदहाल स्थिति सुधारने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हमीरपुर इकाई ने हमीरपुर महाविद्यालय में छात्र समस्याओं पर धरना प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डॉ. सतीश सोनी का घेराव कर उनके समक्ष छात्रहित से जुड़े मुद्दों को रखा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमीरपुर इकाई अध्यक्ष दीक्षित ने बताया कि महाविद्यालय में कई प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग रखी है कि रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। महाविद्यालय परिसर में शौचालयों की बदहाल स्थिति है। उन्होंने इनकी नियमित साफ-सफाई की मांग रखी। उन्होंने कहा कि कक्षाओं में टूटे डेस्क के कारण विद्यार्थियों को अध्ययन में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

इस दौरान महाविद्यालय परिसर एवं उसके आसपास नशे की सामग्री की बढ़ती बिक्री पर भी कड़ा विरोध जताया गया। नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा निरंतर निगरानी की मांग की। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में दो अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की मांग रखी। प्रधानाचार्य ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एबीवीपी हमीरपुर इकाई अध्यक्ष दीक्षित ने बताया कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो परिषद आगे सख्त रुख अपनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें