फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ गरजे एबीवीपी कार्यकर्ता

विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई हमीरपुर ने शुक्रवार को गांधी चौक में अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एबीवीपी के जिला संयोजक अनिल ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिक्षा क्षेत्र में चल रही समस्याओं को लेकर सरकार के समक्ष समय-समय पर मांगें उठाती आई है। प्रदेश का एकमात्र तकनीकी विश्वविद्यालय जिला हमीरपुर के अंदर चल रहा है लेकिन, सरकार अभी तक वहां पर नियमित रूप से शिक्षकों तथा गैर शिक्षकों की भर्ती करने मे असफल रही है। सरकार की शिक्षा नीतियां केवल कागजों तक ही सीमित होकर रह गई हैं।
विज्ञापन

धरातल पर सरकार के वायदे नाकाम दिखते हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय राजनीति का अड्डा बना हुआ है। उन्होंने तकनीकी विश्वविद्यालय के अंदर नियमित रूप से शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग की भर्तियां करने, मेडिकल कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की है। उन्होंने छात्र संघ चुनाव को बहाल करने, एसटी, एससी के छात्रों की छात्रवृत्ति को बहाल करने, निजी विश्वविद्यालय में मची लूट को बंद करने की भी मांग उठाई है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर तकनीकी विश्वविद्यालय के अंदर नियमित रूप से शिक्षकों और गैर शिक्षकों की भर्ती सरकार नहीं कर पाई तो 1 नवंबर से सरकार के खिलाफ जिला हमीरपुर में आंदोलन शुरू कर दिए जाएंगे, जिसका खामियाजा प्रदेश सरकार को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें