फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग स्पर्धा जूनियर वर्ग में आस्था, सीनियर में दीपिका प्रथम रही

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हमीरपुर ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला स्तरीय चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्य आयुक्त बलवंत सिंह नड्डा के मार्गदर्शन में किया। इसका थीम था ‘समय और प्रकृति’ जिसमें 42 विद्यालयों के 169 बच्चों ने भाग लिया। ये प्रतियोगिताएं दो वर्गों जूनियर और सीनियर में करवाई गई। बच्चों ने पेंटिंग व नारा लेखन की कॉपी अपने विद्यालयों के माध्यम से ऑनलाइन उप शिक्षा निदेशक कार्यालय को मेल पर भेजी। इन प्रतियोगिताओं का परिणाम चार जजों की कमेटी ने निकाला। निर्णायक मंडल के रूप में जिला को-आर्डिनेटर विशाल अरविंद ढटवालिया, कर्म चंद, रीना शर्मा और कुसुम लता ने भूमिका निभाई। पेंटिंग प्रतियोगिता जूनियर में प्रथम स्थान पर कुमारी आस्था राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परोल, दूसरे स्थान पर कुमार नवीन राजकीय मिडल स्कूल सराहकड़, तीसरे स्थान पर कुमारी प्रियंका रावमापा टौणी देवी रही। नारा लेखन प्रतियोगिता जूनियर में जतिन, तानिया, कशिश, दीक्षा क्रमश: प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग प्रतियोगिता सीनियर में राजकीय हाई स्कूल ठठवानी की दीपिका प्रथम, दूसरे स्थान पर रावमापा धनेटा व राजकीय हाई स्कूल फगोटी की नैंसी तथा तीसरे स्थान पर सासन स्कूल का गुड्डू रहा। नारा लेखन प्रतियोगिता सीनियर में श्रेया, नेहा, मुस्कान व वंशिका ने क्रमश: प्रथम, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट्स) मस्त राम बड़ियाल और पवन बाला तथा जिला संगठन आयुक्त प्रवीण जंवाल, जिला सचिव विजय पठानिया और सह सचिव स्काउट मास्टर नरेश ठाकुर की प्रमुख भागीदारी रही। अव्वल रहे प्रतिभागियों को नकद राशि और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें