हमीरपुर। विकास खंड टौणी देवी के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के पद भरे जा रहे हैं। इसके लिए साक्षात्कार 30 सितंबर को होंगे। आंगनबाड़ी केंद्र भेरड़ा में कार्यकर्ता के लिए होने वाले साक्षात्कार प्रदेश उच्च न्यायालय में मामला लंबित होने के कारण स्थगित रहेंगे।
ग्राम पंचायत टपरे के तहत आंगनबाड़ी केंद्र टपरे में कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत डाडू के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र दयोग में कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी केंद्र जंदडू, आंगनबाड़ी केंद्र छौं में सहायिका, आंगनबाड़ी केंद्र बराड़ा-1, आंगनबाड़ी केंद्र कक्कड़यार, आंगनबाड़ी केंद्र भरेटा, आंगनबाड़ी केंद्र सराहकड़ में सहायिका के पद भरे जाने हैं। आंगनबाड़ी केंद्र चुहाग और भदरूं में सहायिका के पदों की रिक्ति भी 30 सितंबर को होने वाले साक्षात्कार के माध्यम से भरी जाएगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्याण चंद ठाकुर ने कहा कि साक्षात्कार कार्यालय में लिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए साक्षात्कार 30 को
हमीरपुर।
विकास खंड टौणी देवी की ग्राम पंचायत टपरे के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र टपरे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत डाडू के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र दयोग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी केंद्र जंदडू, आंगनबाड़ी केंद्र छौं में सहायिका, आंगनबाड़ी केंद्र बराड़ा 1, आंगनबाड़ी केंद्र कक्कडय़ार, आंगनबाड़ी केंद्र भरेटा, आंगनबाड़ी केंद्र सराहकड़ में सहायिका के पदों को भरने के लिए 30 सितंबर को साक्षात्कार होंगे। आंगनबाड़ी केंद्र भेरड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए होने वाले साक्षात्कर प्रदेश उच्च न्यायालय में मामला लंबित होने के कारण स्थगित रहेंगे। इस अवधि में आंगनबाड़ी केंद्र चुहाग व आंगनबाड़ी केंद्र भदरूं में सहायिका के पदों की रिक्ति भी 30 सितंबर को होने वाले साक्षात्कार के माध्यम से भरी जाएगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्याण चंद ठाकुर ने कहा कि साक्षात्कार कार्यालय में लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।