फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी चोरी मामले में चंडीगढ़ से एक युवक गिरफ्तार

Thu, 21 Nov 2024 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अन्य युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस चंडीगढ़ और हरियाणा के लिए रवाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। भरेड़ी में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी के मामले में भोरंज पुलिस ने चार दिनों के बाद एक युवक को चंडीगढ से गिरफ्तार किया है। तीन अन्य उसके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें चंडीगढ़ और हरियाणा में तलाश कर रही हैं।
आरोपी युवक निखिल शर्मा (24) पुत्र मनोज कुमार शर्मा गांव जौह, डाकघर चंबोह, तहसील भोरंज जिला हमीरपुर का रहने वाला है। 15 नवंबर की रात्रि करीब 12 बजे के बाद एक थार गाड़ी में आए युवकों ने भरेड़ी बाजार में रेकी करके ज्वेलर्स रजत वर्मा गांव भरेड़ी की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दुकान से चांदी के आभूषण चुराए, जिनकी कीमत करीब 2 लाख रुपये हैं। चोरी की घटना को अंजाम देकर आरोपी भरेड़ी से सुलगवान, लदरौर से भराड़ी- घुमारवीं होकर चंडीगढ़ चले गए थे। भोरंज पुलिस ने तीन दिनों तक जगह-जगह दबिश देकर बुधवार को एक युवक को चंडीगढ़ में पकड़ा और गिरफ्तार करके भोरंज थाने में लाई। अभी पूछताछ जारी है। आरोपी ने एक निजी विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण की है और अब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अर्थात एमआर का कार्य करता है। यह भी पता चला है कि आरोपी ने अपने दोस्त भी नाम लिया है जो कि चंडीगढ़ का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोरंज पुलिस द्वारा चोरी की घटना को सुलझाने पर भोरंज उपमंडल के पंचायत प्रतिनिधियों ने सराहना की है। भोरंज थाना प्रभारी निर्मल सिंह का कहना है कि भरेड़ी चोरी मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। तीन अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें पकडऩे के लिए पुलिस टीमें कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें