फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नहाने के लिए ब्यास नदी में उतरा युवक बह गया

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के साथ लगते ज्वालामुखी क्षेत्र के सुधांगल गांव के निकट बुधवार शाम को ब्यास नदी में नहाते हुए एक युवक पानी में बह गया। इसका अभी तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस तथा परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं। युवक नादौन के भुंपल क्षेत्र का बताया जा रहा है। पता चला है कि अपने दोस्तों तथा बहन सहित युवक नदी किनारे घूमने गए थे। जहां पर जब युवक नहाने के लिए पानी में उतरा तो देखते ही देखते वह अचानक पानी में गायब हो गया। इसके बाद उसकी बहन तथा सभी दोस्त उसे ढूंढते हुए ब्यास पुल नादौन पर पहुंचे। जहां उन्होंने अन्य लोगों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद सूचना मिलने पर उसके परिजन भी मौका पर पहुंच गए। जबकि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक की तलाश आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने बताया कि मामला ज्वालामुखी क्षेत्र में आता है। इसलिए ज्वालामुखी पुलिस को इस बारे जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें