फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गोशाला में गोवंश की सुरक्षा के लिए बनेगी दीवार

Mon, 28 Sep 2026 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लावारिस पशुओं से बचाव के लिए प्रशासन से बजट मांगेगी समिति
विज्ञापन

घुराड़ गोशाला में 38 गोवंश, रात में पशु छोड़ने से बढ़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। उमापति गोधाम गोशाला घुराड़ की मासिक बैठक रविवार को पूर्व प्रधान करतार सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गोशाला के विकास कार्यों और गोवंश की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। समिति ने गोशाला परिसर में सुरक्षा दीवार बनाने के लिए प्रशासन से बजट मांगने का निर्णय लिया।
करतार सिंह चौहान ने कहा कि गोशाला भवन के विस्तार के साथ गोवंश की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि गोशाला के आसपास लावारिस पशु छोड़ने वालों की सूचना पंचायत और गोशाला समिति को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में गोशाला में 38 गोवंश हैं। इन्हें गोशाला से लगते जंगल और खड्ड क्षेत्र में चराया जाता है। समिति के अनुसार रात के समय कुछ लोग गोशाला के बाहर लावारिस पशु छोड़ जाते हैं, जिससे गोवंश की सुरक्षा को खतरा बना रहता है। पिछले वर्ष भी लावारिस पशुओं के हमले में गोशाला में बंधे तीन गोवंश की मौत हो गई थी। बैठक में गोशाला परिसर की व्यवस्था बेहतर बनाने और गोवंश की सुरक्षा के लिए आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें