फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोटा में राधास्वामी चौक पर पलटा लोहे के एंगल से भरा ट्रक

Fri, 18 Apr 2025 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोटा में एनएच 103 पर  पलटा लोहे के एंगल से भरा ट्रक । स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत राधास्वामी अस्पताल चौक पर बुधवार देर रात लोहे के एंगल से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान ट्रक के आसपास कोई वाहन नहीं था अन्यथा कोई भी दुर्घटना घटित हो सकती थी। हादसे में चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में ट्रक के पिछले टायर भी खुल गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात 11:30 बजे के करीब लोहे के एंगल से भरा हुआ ट्रक दाड़लाघाट से हमीरपुर की ओर जा रहा था। तेज तूफान के बीच ट्रक जैसे ही राधास्वामी चौक भोटा पर पहुंचा तो एकाएक ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को किनारे पहुंचाया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं हादसे के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है। ट्रक के सड़क पर होने से वीरवार सुबह शिमला से हमीरपुर और कांगड़ा से शिमला की ओर जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


राधास्वामी अस्पताल चौक पर बुधवार देर रात लोहे के एंगल से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे को लेकर चौकी में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
-मनोज कुमार, एएसआई, पुलिस चौकी भोटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें