फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सात माह में कितना बढ़ा बच्चों का ज्ञानस्तर, होगा सर्वे

Fri, 30 Oct 2026 05:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट गौना करौर की टीम प्राथमिक स्कूलों में जाकर करेगी जांच
विज्ञापन

विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके का भी होगा आकलन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले के 416 प्राथमिक स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के ज्ञानस्तर की जांच के लिए सर्वे किया जाएगा। डाइट गौना करौर की टीम स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों के सीखने के कौशल का आकलन करेगी। इससे पता चलेगा कि पिछले सात माह में बच्चों के ज्ञानस्तर में कितना सुधार हुआ है। सर्वे में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की पढ़ाने की क्षमता और तरीके का भी आकलन किया जाएगा।
सर्वे के दौरान विद्यार्थियों से स्कूलों में पढ़ाए जा रहे विषयों से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इससे उनकी भाषा, गणित और अन्य विषयों की समझ का पता चलेगा। वहीं, शिक्षकों का भी टेस्ट लिया जाएगा, ताकि यह जांचा जा सके कि वे विद्यार्थियों को किस तरीके से पढ़ा रहे हैं और विषयों को समझाने के लिए किन शिक्षण विधियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे बच्चों को पढ़ाने के तरीके और कक्षा में उनकी सीखने की प्रक्रिया को समझने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

सर्वे के परिणामों से विद्यार्थियों के उन कौशलों की पहचान की जाएगी, जिनमें उन्हें अधिक अभ्यास की जरूरत है। साथ ही शिक्षकों के पढ़ाने के तरीकों का आकलन कर शिक्षण प्रक्रिया में सुधार की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इससे स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कोट
प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई में निपुण बनाने के लिए प्राथमिक स्कूलों में सर्वे किया जाएगा। जिला स्तरीय टीम स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों व शिक्षकों के टेस्ट लेगी। -नवीन,उपनिदेशक गुणवत्ता नियंत्रक, डीपीओ समग्र शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें