भाजपा मंडल ग्रामीण हमीरपुर की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में महिला मंडल सदस्यों को सम्मानित करत
हमीरपुर। भाजपा मंडल ग्रामीण हमीरपुर ने रविवार को धरोग पंचायत के भरठियान और ताल पंचायत के बालू गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया।
समारोह में सदर विधायक सदर आशीष शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह ने की। विधायक ने दोनों गांवों के 141 पूर्व सैनिकों एवं सैन्य परिवारों, पूर्व कर्मचारी और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया।
विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं होता है, वह हमेशा सैनिक ही रहता है। सेवानिवृत्ति के बाद भी यह सैनिक समाज के उत्थान के लिए लगातार लगे रहते हैं। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
इसके अलावा कार्यक्रम में दो महिला मंडलों को भगेूट पंचायत के पूर्व प्रधान अंजय चंदेल ने अपनी ओर से सम्मानित किया। उन्होंने महिला मंडलों को 22-22 लीटर के कुक्कर वितरित किए।
इस मौके पर मंडल महामंत्री अश्वनी शर्मा, प्रमोद पटियाल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष युद्धवीर पठानिया, बूथ अध्यक्ष रमेश, कैप्टन तिलक, गोरखराम, कैप्टन क्लेशर, जहान सिंह, संजय सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।