फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कल्याण बोर्ड कार्यालय के प्रांगण में स्थापित किया शिवलिंग

Fri, 31 Jul 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय के प्रांगण में शिवलिंग की स्थापना करते हुए
विज्ञापन
हमीरपुर। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने सावन मास के शुभारंभ पर कार्यालय परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शिवलिंग की स्थापना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से बोर्ड में ई-केवाईसी करवाने और ई-श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे श्रमिकों को बोर्ड की 14 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा।
नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में सत्यापन और ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। श्रमिक आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय में निशुल्क ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वयं या लोक मित्र केंद्र के माध्यम से ई-श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया जा सकता है। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से समय रहते दोनों प्रक्रियाएं पूरी करने का आह्वान किया। इस मौके पर अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें