फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अम्मण में 94 बच्चों की पाठशाला, स्मार्ट क्लासरूम और पढ़ाने को सिर्फ एक गुरुजी

Thu, 05 Nov 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अम्मण स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाते शिक्षक कमलजीत। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग भले ही कई योजनाएं चला रहा है, लेकिन शिक्षकों की कमी इन प्रयासों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

शिक्षा खंड भोरंज के राजकीय प्राथमिक स्कूल अम्मण में छह कक्षाओं के 94 विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी फरवरी से महज एक सरकारी शिक्षक के पास है। विभाग की ओर से अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने पर स्कूल प्रबंधन को अपने स्तर पर दो शिक्षकों की व्यवस्था करनी पड़ी है।
इन शिक्षकों का वेतन अभिभावक हर माह अपनी ओर से पैसे एकत्र कर दे रहे हैं। स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं में तीन से पांच वर्ष की आयु के 32 बच्चे पढ़ रहे हैं, जबकि पहली से पांचवीं कक्षा तक 62 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में एक शिक्षक के लिए अलग-अलग कक्षाओं को एक साथ संभालना बड़ी चुनौती है। स्कूल प्रबंधन ने दो शिक्षकों की व्यवस्था तो कर दी है, लेकिन नियमित शिक्षकों की कमी अब भी बरकरार है।
खास बात यह है कि स्कूल में निजी शिक्षण संस्थानों की तर्ज पर बच्चों के लिए परिवहन और स्मार्ट कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध है। बेहतर शैक्षणिक माहौल और सुविधाओं के चलते अभिभावक निजी स्कूलों से बच्चों को निकालकर यहां दाखिला दिला रहे हैं। इससे स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
सरकारी स्कूल के प्रति अभिभावकों का बढ़ता भरोसा यहां उपलब्ध सुविधाओं और बेहतर प्रयासों को दर्शाता है, लेकिन पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती न होने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभिभावकों को चिंता है कि बच्चों को बेहतर सुविधाएं तो मिल रही हैं, लेकिन पढ़ाई के लिए पर्याप्त नियमित शिक्षक कब उपलब्ध होंगे।
कोट्स

स्कूल में फरवरी से छह कक्षाओं का जिम्मा एक ही शिक्षक के ऊपर है। विभाग को इस बारे में दो बार पत्र लिखकर सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। -कमलजीत, शिक्षक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला अम्मण

प्राथमिक स्कूलों में रिक्त जेबीटी शिक्षकों के पदों की सूची की फाइल निदेशालय भेजी गई है। एक अध्यापक के सहारे चल रहे स्कूलों में शिक्षकों को नियुक्तियां दी जाएगी। -देशराज डोगरा, उपनिदेशक, प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
-


निजी स्कूल से बच्चे का नाम कटवाकर सरकारी स्कूल में दाखिल करवाया है। यहां परिवहन और स्मार्ट कक्षाओं जैसी सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन शिक्षक पर्याप्त नहीं हैं। विभाग को बच्चों की संख्या के अनुसार शिक्षक नियुक्त करने चाहिएं। -तनुजा कुमार, प्रधान, एसएमसी

छोटे बच्चों की पढ़ाई की नींव प्राथमिक कक्षाओं में ही तैयार होती है। ऐसे में छह कक्षाओं के लिए एक सरकारी शिक्षक होना चिंता का विषय है। स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर व्यवस्था कर रहा है, लेकिन स्थायी समाधान विभाग को ही करना होगा। -लवली, अभिभावक

सरकारी स्कूल में सुविधाएं बढ़ने से लोगों का भरोसा फिर से मजबूत हुआ है। यही वजह है कि अभिभावक निजी स्कूलों के बजाय यहां बच्चों को पढ़ाना पसंद कर रहे हैं। अब विभाग को भी इस भरोसे को कायम रखने के लिए शिक्षकों की कमी दूर करनी चाहिए। -कंचन, अभिभावक

बच्चों को स्कूल भेजने का उद्देश्य सिर्फ सुविधाएं पाना नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा दिलाना है। इसके लिए हर कक्षा के विद्यार्थियों पर शिक्षक का पर्याप्त ध्यान होना जरूरी है। विभाग को जल्द अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति करनी चाहिए। -प्रोमिला, अभिभावक

अम्मण स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाते शिक्षक कमलजीत। संवाद

अम्मण स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाते शिक्षक कमलजीत। संवाद

अम्मण स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाते शिक्षक कमलजीत। संवाद

अम्मण स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाते शिक्षक कमलजीत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें