सिविल अस्पताल बड़सर के औचक निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत करते हुए सुभाष ढटवालिया। स्रोत :
- फोटो : पुराने सीतापुर में खराब वॉल दिखाता ऑपरेटर।
बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल बड़सर में उपचार के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अब रैंप की सुविधा मिलेगी। अस्पताल परिसर में मरीजों को वार्ड तक ले जाने के लिए रैंप सहित रास्ते को 14 लाख रुपये से तैयार किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के सिलसिले में कांग्रेस नेता सुभाष ढटवालिया ने सिविल अस्पताल बड़सर का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके इलाज, सुविधाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता विशाल राणा, पवन कलसी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
बीएमओ डॉ. अरविंद टंडन ने सुभाष ढटवालिया को अस्पताल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। बीएमओ डॉ. अरविंद टंडन ने बताया कि मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के माध्यम से वार्ड तक ले जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बुजुर्गों, दिव्यांगों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में रैंप निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसके लिए 14 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर सीएमओ हमीरपुर को स्वीकृति के लिए भेजा है।
सुभाष ढटवालिया ने कहा कि जैसे ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी, बजट शीघ्र उपलब्ध करवा दिया जाएगा, ताकि कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरी है। संवाद