फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली मूल के व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत मानपुल गांव में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता तब चला जब खड्ड किनारे बने घर में कुछ लोगों ने शव फर्श पर पड़ा देखा। मृतक की पहचान 50 वर्षीय अमर बहादुर पुत्र दल बहादुर निवासी सीतापुर नेपाल के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही नादौन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को अपने कब्जे में ले लिया। अमर बहादुर 15 सालों से यहीं रहकर मानपुल बाजार में एक दुकान पर काम करता था। मंगलवार सुबह खड्ड की तरफ गए कुछ लोगों ने उसे फर्श पर गिरा पड़ा पाया, उसके सिर से खून निकला हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला है कि घर की प्रथम मंजिल पर छत से एक रस्सी बंधी हुई बरामद हुई है, यह रेलिंग से बाहर की ओर लटकी थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी रस्सी से व्यक्ति ने फंदा लगाने का प्रयास किया परंतु जब वह बाहर की ओर लटका तो रस्सी टूट गई और वह प्रथम मंजिल से नीचे फर्श पर जा गिरा। मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है।
बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और बच्चे भी बाहर ही रहते हैं, यहां वह अकेला ही रहता था और उसके परिजन भी यहां कम ही आते थे। थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा उसके कुछ रिश्तेदारों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आगे छानबीन की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें