दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। काॅजवे निर्माण के चलते वाहन चालकों को राहत देने के लिए बनाया गया वैकल्पिक रास्ता अब उनकी परेशानी बढ़ा रहा है। भोटा-रोपड़ी वाया पपलोहल-दंदवीं सड़क पर निर्माण कार्य के कारण कछवीं से दंदवीं तक खड्ड के रास्ते वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है, लेकिन इस मार्ग की हालत ठीक नहीं है।
खड्ड में बिछे पत्थरों के कारण वाहन धंस रहे हैं और चालकों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वैकल्पिक रास्ते की चौड़ाई इतनी कम है कि आमने-सामने दो वाहन आने पर उन्हें निकालने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती।
वहीं, खड्ड में बिछे पत्थर भी वाहनों की आवाजाही में बाधा बन रहे हैं। ऐसे में चालकों को वाहन निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। विभाग की ओर से काॅजवे का निर्माण कार्य पूरा होने तक इसी मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में निर्धारित किया गया है।
ऐसे में वाहन चालकों ने विभाग से समस्या का समाधान करने और रास्ते को समतल और पर्याप्त चौड़ा करने की मांग उठाई है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कोट्स
कॉजवे निर्माण के चलते वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। मौके पर जेसीबी मशीन, टिपर और मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हैं, ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।
-प्रदीप कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग बड़सर
-
खड्ड के रास्ते से गाड़ी निकालना काफी मुश्किल हो रहा है। पत्थरों के कारण वाहन कई बार धंस जाते हैं। रास्ता समतल न होने से गाड़ी को नुकसान पहुंचने का भी डर रहता है।
-अशोक कुमार, निवासी दंदवीं
वैकल्पिक मार्ग बनाया तो है, लेकिन यहां दो गाड़ियों के एक साथ निकलने की जगह नहीं है। आमने-सामने वाहन आने पर चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।
-शेर मोहम्मद चौधरी, निवासी कछवीं
इस रास्ते से रोजाना कई लोग गुजरते हैं। सड़क की हालत ठीक नहीं होने से समय भी अधिक लगता है और वाहन चालकों को परेशानी भी उठानी पड़ती है। विभाग को जल्द रास्ता ठीक करवाना चाहिए।
-बलराज सिंह, निवासी दंदवीं
कॉजवे का निर्माण जरूरी है, लेकिन जब तक काम पूरा नहीं होता, तब तक वैकल्पिक रास्ते को चलने योग्य बनाना चाहिए। इसकी चौड़ाई बढ़ाने और पत्थरों को हटाकर रास्ता समतल करने की जरूरत है।
-दीपक शर्मा, निवासी पपलोहल
कछवीं-दंदवीं मार्ग पर खड्ड में फंसी गाड़ी। संवाद
कछवीं-दंदवीं मार्ग पर खड्ड में फंसी गाड़ी। संवाद
कछवीं-दंदवीं मार्ग पर खड्ड में फंसी गाड़ी। संवाद
कछवीं-दंदवीं मार्ग पर खड्ड में फंसी गाड़ी। संवाद
कछवीं-दंदवीं मार्ग पर खड्ड में फंसी गाड़ी। संवाद
कछवीं-दंदवीं मार्ग पर खड्ड में फंसी गाड़ी। संवाद
कछवीं-दंदवीं मार्ग पर खड्ड में फंसी गाड़ी। संवाद