फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: केहलवीं-बीडू बढ़ार वाया ठठवाणी 3.53 करोड़ रुपये से नई सड़क का होगा निर्माण

Thu, 24 Jul 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में सड़कों के घनत्व को बढ़ाने के लिए गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है। इसी उद्देश्य से केहलवीं से बीडू बढ़ार वाया ठठवाणी नई सड़क बनेगी।
विज्ञापन

इस सड़क पर करीब तीन करोड़ 53 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। सड़क निर्माण को लेकर नाबार्ड से स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। यह सड़क लोक निर्माण विभाग मंडल भोरंज के उप मंडल समीरपुर के अधीन निर्मित होगी। प्रदेश सरकार के योजना सलाहकार डॉ. वसु सूद की ओर से जारी सड़क निर्माण की अधिसूचना के अनुसार यह सड़क विधायक प्राथमिकता योजना के तहत 2024-25 में डाली गई है।
वित्तवर्ष 2025-26 के लिए नाबार्ड ने इसे स्वीकृति प्रदान की है। सड़क करीब ढाई किलोमीटर बनेगी और चौडाई पांच से सात मीटर तक होगी। सड़क के बनने से ठठवाणी, केहलवीं, बीडू, बढ़ार तक करीब 4000 आबादी को नई सड़क की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण इस सड़क के निर्माण के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे। ग्रामीणों में हंसराज, विजय कुमार, नरेश कुमार, कमला देवी, सीमा देवी, कांता देवी, चमन लाल आदि ने बताया कि सड़कें सही मायने में ग्रामीण विकास का आधार हैं।
विज्ञापन

कोट

केहलवीं से बीडू बढ़ार वाया ठठवाणी नई सड़क के निर्माण पर तीन करोड़ 53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।
-अश्वनी कुमार, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग भोरंज मंडल
ग्रामीणों को सड़क सुविधा से जोड़ने को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए ग्रामीणों को स्वेच्छा से सड़क निर्माण के लिए भूमि देने के लिए आगे आना होना। ग्रामीणों की मांग पर केहलवीं से बीडू बढ़ार वाया ठठवाणी सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, विधायक, विधानसभा क्षेत्र भोरंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें