फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चंबोह में 2.3 करोड़ रुपये से नया पुल बनकर तैयार

Wed, 21 Jan 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस्सी के अवाहदेवी सड़क पर चंबोह के पास चैंथ खड्ड पर बना नया पुल। संवाद
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज की बस्सी से अवाहदेवी वाया बधानी सड़क पर चंबोह के पास चैंथ खड्ड पर 2 करोड़ 3 लाख रुपये से नया पुल बनकर तैयार हो गया है। शीघ्र ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। जल्द ही क्षेत्रवासियों को नए पुल की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में चैंथ खड्ड में पानी अधिक आने से चंबोह और आसपास की पंचायतों के दर्जनों गांवों के लोग भोरंज मुख्यालय से कट जाते थे। ग्रामीणों की मांग पर पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस पुल का शिलान्यास किया गया था, लेकिन बजट के अभाव के कारण इसका कार्य लंबे समय तक लटका रहा।
वहीं, कांग्रेस सरकार के बनने के बाद पुल के निर्माण कार्य में तेजी आई। इससे चार सालों में 2 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से नया पुल बनकर तैयार हो गया है। 75 मीटर लंबे पुल पर तीन स्पेन बनाए गए हैं और पांच मीटर चौड़ाई है। इससे वाहन आसानी से निकल सकते हैं।
विज्ञापन

पुल के बनने से चंबोह, कोट लांगसा, बजडौह, बधानी व डाडू पंचायत की करीब 10 हजार आबादी को आने-जाने की सुविधा मिलेगी। पूरी तरह से तैयार पुल क्षेत्र की सुंदरता को भी चार-चांद लगा रहा है। समीरपुर वार्ड की पूर्व जिला परिषद सदस्य संगीता शर्मा ने कहा कि भोरंज के विधायक सुरेश कुमार के प्रयासों से पुल के कार्य में तेजी आई है।
विज्ञापन

इसके अलावा 70 लाख रुपये की लागत से चंबोह में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बना है, जो कि क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।



कोट

चैंथ खड्ड पर चंबोह के पास नया पुल बनकर तैयार हो गया है और जल्द ही इसका उद्घाटन करवाया जा रहा है। -राजेश धूमल, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें