फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बैरियर नंबर एक पर सुरक्षा के लिए लगेगी जाली, होगी ग्राउंटिंग

Mon, 27 Apr 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
-राकेश कतना, दुकानदार। - फोटो : सीताद्वार मंदिर में कन्यापूजन के दौरान मौजूद लोग।
विज्ञापन
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बैरियर नंबर एक के पास पहाड़ी से मलबा गिरने की घटना के बाद मंदिर प्रशासन हरकत में आ गया है। अतिरिक्त मंदिर अधिकारी सूरम सिंह ने रविवार सुबह विभागीय अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थल पर जल्द ही सुरक्षा जाली लगाई जाएगी और ग्राउटिंग का कार्य भी कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और दुकानदारों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही यात्रियों को सतर्क करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।
जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक मार्ग के दोनों किनारों पर होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
गौरतलब है कि गत दिवस शाम को बैरियर नंबर एक के पास अचानक पहाड़ी से मलबा गिर गया था। उस समय श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही कम होने से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में मार्ग को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, इससे पहले 10 अप्रैल को भी इसी स्थान पर ऐसी ही घटना हो चुकी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदिर न्यास ने अब स्थायी सुरक्षा उपायों की रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है।



कोट्स

बैरियर नंबर-एक के पास पहाड़ी से मलबा गिरने की घटनाएं अब आम हो गई हैं, जिससे कारोबार और श्रद्धालुओं की आवाजाही दोनों प्रभावित हो रही हैं। सुरक्षा को लेकर जल्द व्यापक प्रबंध किए जाएं। -दिनेश कुमार, स्थानीय दुकानदार



पहाड़ी से बार-बार मलबा गिरने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। अचानक पत्थर गिरने से हर समय डर बना रहता है। रात्रि समय में खतरा अधिक बढ़ जाता है। सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएं। -राकेश कतना, दुकानदार



मंदिर में प्रत्येक सप्ताह हजारों की संख्या में श्रद्धालु इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। रास्ते से गुजरते समय पहाड़ी की ओर नजर रखनी पड़ती है, क्योंकि कब पत्थर गिर जाए, कोई भरोसा नहीं होता। -ओंकार गिर, कारोबारी



पहाड़ी दरकने से श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। सुरक्षा को लेकर यहां पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए, ताकि स्थानीय कारोबारियों को भी परेशानी न हो। -सुनील शर्मा, कारोबारी

-राकेश कतना, दुकानदार।- फोटो : सीताद्वार मंदिर में कन्यापूजन के दौरान मौजूद लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें