फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मक्कड़ बाजार के पास चलती कार में लगी आग

Sun, 24 May 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

सार

जिला हमीरपुर के मक्कड़ बाजार के पास चलती कार में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। 
विज्ञापन
कार में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल बड़सर के तहत सलौणी क्षेत्र के मक्कड़ बाजार के पास चलती कार में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। समय रहते वाहन चालक की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। जानकारी के अनुसार कार जैसे ही मक्कड़ बाजार से कुछ दूरी पर पहुंची, वाहन के अंदर एक चेतावनी लाइट जल उठी। चालक राज ठाकुर ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


राज ठाकुर के अनुसार जैसे ही उन्होंने बोनट खोला, कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, घटना की सूचना अग्निशमन उपकेंद्र बिझड़ी को दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के अनुसार सूचना 101 नंबर पर प्राप्त हुई थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को फैलने से रोक लिया गया। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें