फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुलानी होगी बैठक

Tue, 03 Dec 2024 07:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइकोर्ट ने प्रशासन को दिए निर्देश, सुनवाई के बाद विस्तृत फैसला रखा गया सुरक्षित
विज्ञापन

एसडीएम की अध्यक्षता में होगी नगर परिषद हाउस की बैठक, अविश्वास प्रस्ताव पर की जाएगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक हाईकोर्ट की ओर से प्रशासन को बुलाने के निर्देश दिए गए हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर नगर परिषद के सदन में चर्चा न किए जाने के मामले को लेकर भाजपा समर्थित कुछ पार्षदों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस मामले में हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने प्रशासन को नप के हाउस की बैठक बुलाए जाने और अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के निर्देश दिए हैं, हालांकि इस मामले में विस्तृत फैसला सुरक्षित रखा गया है।
पहली मार्च 2024 को नगर परिषद हमीरपुर के 11 में से 10 पार्षदों ने नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार मिन्हास के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इस अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने से पहले लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लग गई। आचार संहिता में नप की बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारियों ने शहरी विकास विभाग से पत्राचार किया।
विज्ञापन

आचार संहिता हटने के बाद कुछ पार्षदों ने इस अविश्वास प्रस्ताव को वापस लेने को लेकर डीसी से मुलाकात की। एक ही दिन में पार्षदों के दो समूह डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह से मिले थे। सुबह एक समूह ने अविश्वास प्रस्ताव वापस लेने की बात कही, जबकि दोपहर बाद दूसरे समूह ने अविश्वास प्रस्ताव को दोहराया। मामले में प्रशासन की ओर से कानूनी राय लेने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक नहीं बुलाई गई। इसके बाद भाजपा समर्थित कुछ पार्षदों ने हाईकोर्ट का रुख किया। इस मामले में अब हाईकोर्ट की ओर से जिला प्रशासन को नगर परिषद हमीरपुर की बैठक बुलाकर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करवाए जाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इस मामले में विस्तृत फैसले को हाईकोर्ट की ओर से सुरक्षित रखा गया है।

10 माह से नप हमीरपुर की कार्यवाही से दूर हैं कई पार्षद
मामला हाईकोर्ट तक पहुंचने के चलते बीते दस माह से तमाम पार्षदों की मौजूदगी में नप की बैठक नहीं हो सकी है। नगर परिषद कार्यालय में बैठकें बुलाई गई, लेकिन अधिकतर पार्षद बैठकों में शामिल नहीं हुए थे। अब हाईकोर्ट के निर्देशों पर आने वाले दिनों में होने वाली बैठक में सभी पार्षदों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कोट्स
कोर्ट के निर्देशों का स्वागत है। सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा किए जाने के निर्देश हैं। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने कहा कि कोर्ट की ओर से मिले आदेशों के तहत जल्द नगर परिषद हमीरपुर की बैठक बुलाई जाएगी। मनोज कुमार मिन्हास ,नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें