मुख्य बाजार हमीरपुर की शीशे वाली गली में गिरा जर्जर मकान। संवाद।
हमीरपुर। मुख्य बाजार की शीशे वाली गली में जर्जर मकान गिर गया। यहां पर लोगों की आवाजाही आमतौर पर अधिक रहती है, लेकिन मकान गिरने की आशंका के चलते अगल बगल के दुकानदारों ने लोगों को आवाजाही से रोक दिया था। यह बाजार से बसस्टैंड के लिए शाॅर्टकट रास्ता है। मकान के गिरने के बाद बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। ऐसे में बिजली करंट का खतरा न हो, इसके लिए यहां पर सप्लाई को बंद किया गया है। यहां पर बीते वर्ष भी मकान गिर गया था। काफी अरसे से यह मकान यहां पर जर्जर था, लेकिन इसे नहीं हटाया जा रहा था। दो-तीन दिन से जिले में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार दोपहर बाद बारिश थम गई थी। वहीं, बिन बारिश ही जर्जर मकान शाम साढ़े पांच बजे भरभरा कर गिर गया।