फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दाल के पैकेट में मृत मिला चूहा, अधिकारियों ने जांच के नाम पर फाइलों में कर दिया दफन

Wed, 14 May 2025 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। तहसील सुजानपुर के झूलाणी गांव में उचित मूल्य की दुकान से खरीदे गए दाल के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलने के बाद निगम अफसर जांच के लिए मौके पर पहुंचे हैं। हालांकि, इस मामले में सोमवार को ग्रामीण महिलाओं का वीडियो वायरल होने के बाद निगम अधिकारियों ने दाल के पैकेट में मरा हुआ चूहा पाए जाने के दावे को झूठला दिया था।
विज्ञापन

इस पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर दी कि आखिर कैसे जांच के बिना दावे को झूठलाया गया। आनन-फानन में निगम के अधिकारी मंगलवार को गांव पहुंचे और महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं। खुलासा हुआ है कि वीडियो के सामने आने के बाद दफ्तर में बैठकर ही जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई थी। जांच रिपोर्ट में अधिकारियों ने वीडियो में दिखाई दे रही महिलाओं की शिकायत को झूठा बताकर इसे विभाग और सरकार को बदनाम करने का कृत्य करार दे दिया था।
ऐसे में विभागीय कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि पुलिस के माध्यम से उनका नाम, पता, फोन पर किसी रिश्तेदार के माध्यम से सोमवार को पूछा गया था, लेकिन अन्य कोई भी जानकारी नहीं ली गई। ऐसे में इस तरह से दावे को झूठलाना समझ से परे है। उन्होंने वीडियो तक सार्वजनिक किया है, ताकि मामले में जांच हो।
विज्ञापन

अब राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव वर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ शिकायतकर्ता महिला के घर पहुंचकर महिलाओं के बयान दर्ज किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें