फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी-बस्सी सड़क पर शीघ्र मिलेगी पुल की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
चार वर्षों से कछुआ गति से चला था निर्माण कार्य
विज्ञापन


ढेढ़ साल में होना था बनकर तैयार, लग गए चार वर्ष संवाद न्यूज एजेंसी।
भोरंज (हमीरपुर)। अवाहदेवी-बस्सी सड़क पर निर्माणाधीन पुल का कार्य अब शीघ्र पूरा होगा। चार वर्ष बाद लोगों को नए पुल की सौगात मिलेगी। पिछले चार वर्षों से कछुआ गति से चल रहा पुल का निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था लेकिन अब इस बरसात में लोगों को आवाजाही में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। पूर्व में पुल न होने से बस्सी से अवाहदेवी वाया बधानी सड़क पिछले कई सालों से बरसात के दिनों में बंद हो जाती थी। बरसात के दौरान ग्राम पंचायत वधानी, चंबोह, जौह, कोट लांगसा सहित आधी दर्जन पंचायतों के लोग अन्य बाजारों से कट जाते थे। ग्रामीणों को बस्सी अस्पताल तक मरीजों को पहुंचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी लेकिन अब निर्माण कार्य पूरा होने से उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।
चार वर्ष पहले चंबोह के पास दो करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। ठेकेदार को इस पुल का निर्माण डेढ़ साल में पूरा करना था लेकिन पुल का निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से हुआ। इसके चलते तीन साल तक ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वर्तमान में पुल में तीन स्पैन डालने का कार्य पूरा हो गया है। महज एक स्पैन डालने का कार्य शेष है। इसके बाद शीघ्र कार्य पूरा हो जाएगा। स्थानीय लोगों रोशन लाल, जगत राम, विनोद कुमार सुभाष चंद ने कहा कि पुल बनने से बरसात के तीन-चार माह बस सुविधा बंद रहती थी। पुल बनने से उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। निर्माण कार्य में बजट कम होने से प्रभावित हुआ था लेकिन अब निर्माण कार्य पूरा होने वाला है। पुल बनने से आधा दर्जन पंचायतों को लाभ मिलेगा। -सुरेश कुमार, विधायक, भोरंज विस क्षेत्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें