फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 16 जून से 15 अगस्त तक मछली आखेट पर रहेगा प्रतिबंध

Sun, 14 Jun 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर जिले में मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक मछली आखेट पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस अवधि में मछली पकड़ने पर रोक के चलते मछली प्रेमियों को करीब दो महीने तक स्थानीय ताजी मछलियां उपलब्ध नहीं होंगी।
विज्ञापन

यह समय मछलियों के प्रजनन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए हर वर्ष इस अवधि में मछली संरक्षण और संख्या वृद्धि के उद्देश्य से मछली आखेट पर प्रतिबंध लगाया जाता है, जिससे मत्स्य संसाधनों के संरक्षण के साथ मछुआरों की आजीविका को भी मजबूती मिलती है।
जिले में कुनाह, मान, चाहव सीर खड्ड और सलासी खड्ड में मत्स्य आखेट किया जाता है, जिससे जुड़े करीब 586 पंजीकृत मछुआरे अपनी आजीविका चलाते हैं। प्रतिबंध अवधि के दौरान सभी मछुआरों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति इस अवधि में मछली पकड़ता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार जुर्माने सहित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभागीय टीमें विभिन्न खड्डों और जलाशयों में नियमित निरीक्षण करेंगी।


कोट :

जिले में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध के दौरान आखेट करने पर जुर्माना लगाया जाएगा और शिकार की हुई मछली को भी जब्त कर लिया जाएगा। अगर दोबारा कोई अपराध में संलिप्त होता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -अजय कुलदीप, एफओ मत्स्य विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें