फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाहल में बाथरूम में घुसा 10 फीट लंबा अजगर

Mon, 21 Jul 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
प्रसिद्ध स्नेक कैचर जसवीर पटेल बाहल में अजगर का रेस्क्यू करते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन
बिझड़ी सलौणी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत महारल के बाहल गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब 10 फीट लंबा अजगर बाथरूम में घुस गया। अजगर को पास देख परिवार के सदस्य काफी घबरा गए।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर प्रसिद्ध स्नेक कैचर जसवीर पटेल को सूचित किया। इसके बाद आंधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया गया। स्नेक कैचर जसवीर पटेल ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा। उन्होंने कहा कि समय रहते परिवार के सदस्यों ने अजगर को देख लिया था। यदि किसी ने नहीं देखा होता, तो अजगर किसी पर भी हमला कर सकता था।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सांप को कभी न मारें, बल्कि तुरंत सूचित करें, ताकि उसे सुरक्षित पकड़ा जा सके और जंगल में छोड़ा जा सके। अजगर पूरी तरह स्वस्थ था और उसे बाद में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें