प्रसिद्ध स्नेक कैचर जसवीर पटेल बाहल में अजगर का रेस्क्यू करते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक
- फोटो : साेशल मीडिया
बिझड़ी सलौणी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत महारल के बाहल गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब 10 फीट लंबा अजगर बाथरूम में घुस गया। अजगर को पास देख परिवार के सदस्य काफी घबरा गए।
उन्होंने मौके पर प्रसिद्ध स्नेक कैचर जसवीर पटेल को सूचित किया। इसके बाद आंधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया गया। स्नेक कैचर जसवीर पटेल ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा। उन्होंने कहा कि समय रहते परिवार के सदस्यों ने अजगर को देख लिया था। यदि किसी ने नहीं देखा होता, तो अजगर किसी पर भी हमला कर सकता था।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सांप को कभी न मारें, बल्कि तुरंत सूचित करें, ताकि उसे सुरक्षित पकड़ा जा सके और जंगल में छोड़ा जा सके। अजगर पूरी तरह स्वस्थ था और उसे बाद में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।