नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ खंड नादौन तथा गलोड के चुनाव नादौन में हुए। संघ के जिलाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि वर्ष 2011-14 की कार्यकारिणी को भंग करने के पश्चात 2014-17 के लिए नादौन तथा गलोड खंड के चुनाव करवाए गए। प्रीतम कुमार को सर्वसम्मति से नादौन खंड का प्रधान तथा मुकेश कुमार को खंड गलोड़ का प्रधान चुना गया। शेष कार्यकारिणी के गठन के लिए नव नियुक्त अध्यक्षों को अधिकृत किया गया है। नव नियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए जिला प्रधान केवल सिंह ने उम्मीद जताई की भविष्य में इस कैडर से जुडे़ मुद्दों को गंभीरता से सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद संघ की बैठक हुई। इसमें विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबियाल विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
बैठक में टीजीटी कैडर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। प्रवक्ता के पदों पर पदोन्नत सूची जारी करने के लिए सरकार का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर प्रवीण सिंह, कमल, मलकीयत सिंह, नेक मुहम्मद, देवराज, दिपेश, अशोक, विजय, कुलजीत, विकेश, मुकेश, कुलदीप चौहान, अरूण अत्री, अंजना, ऊषा, मीनू, उपासना, पूजा, मनीषा, किरण, वीना, सीमा, पूनम, मंजू, रजनी, राज कुमार, जय गोपाल, अरुणा, शालु, मिनाक्षी, बबीता, कुलदीप, शिव कुमार, संजीव तथा सुशील मौजूद रहे।