फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसों की लड़ाई की होगी जांच

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उच्चाधिकारियों का फोन आ गया है। बता दो कहां हुई है भैंसों की लड़ाई प्रतियोगिता? आपको किसने बताया कि बड़ैहर में भैंसों की लड़ाई प्रतियोगिता हुई है। उसके बयान लेने हैं। यहां तो सभी लोग भैंसों की लड़ाई प्रतियोगिता होने से मना कर रहे हैं। अमर उजाला में समाचार ‘बड़ैहर में भैंसों की करवाई लड़ाई’ प्रकाशित होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। समाचार प्रकाशित होने के बाद पुलिस जवान समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों से संपर्क साधकर मामले को सुलझाने में जुट गए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी जाहू व भोरंज को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। शनिवार सुबह जांच आदेश मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हैरत की बात तो यह है कि पुलिस मामले की जांच करने के बजाय उल्टा समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों की जरिए ही मामले को सुलझाने में जुट गई। सुबह सवेरे ही जांच अधिकारी दूरभाष के माध्यम से समाचार प्रतिनिधियों से संपर्क करने में जुट गए। पुलिस का तर्क है कि बड़ैहर में कोई भैंसों की लड़ाई प्रतियोगिता नहीं हुई है। जाहू पुलिस ने माना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि बड़ैहर में भैंसों की लड़ाई प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कोई प्रतियोगिता नहीं हो रही थी। शनिवार को पुलिस ने क्षेत्र में कई लोगों से भैंसों की लड़ाई प्रतियोगिता के बारे में पूछताछ की। सुराग न मिलने पर पुलिस क्षेत्र के समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों से संपर्क करने में जुट गई। पुलिस ने कहा कि उन्हें केवल उस व्यक्ति का नाम पता चाहिए जिसने उन्हें भैंसों की लड़ाई प्रतियोगिता की सूचना दी है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस को जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें