फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनोें की ओवरलोडिंग पर कसा शिकंजा

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भर में हो रही ओवरलोडिंग को अब परिवहन विभाग बर्दाश्त नहीं कर रहा है। अब ओवरलोडिंग पर वाहनों के चालान के अलावा वाहनों को जब्त तक करने की कार्रवाई करने से भी विभाग गुरेज नहीं कर रहा है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग ने 31 वाहनों के चालान काटकर 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला। यही नहीं, दो वाहनों को जब्त भी किया गया। विभागीय अधिकारियों की मानें तो आने वाले दिनों में यह कार्रवाई और तेज की जाएगी।
विज्ञापन

जिला भर मेें हो रही ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करते हुए परिवहन महकमे ने अलग-अलग स्थानों में वाहनों की जांच कर 31 वाहनों के चालान किए हैं। इसमें तीन ओवरलोडिंग के और बाकी चालान बिना वर्दी, टिकट, मोबाइल फोन पर बात करते और स्टीरियो के हैं। आरटीओ अधिकारियों ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर दो वाहनों को भी जब्त किया है। इसमें एक जेसीबी को बिना कागजात के कब्जे में लिया गया है। एक निजी बस के चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होने की वजह से बस को कब्जे में लिया गया। इस पर विभाग ने करीब 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। आरटीओ ने बस ऑपरेटरों को ओवरलोडिंग से परहेज करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के औचक निरीक्षण से वाहन चालकों में पूरे दिन दहशत मची रही।
जारी रहेगी विभाग की कार्रवाई
हमीरपुर के आरटीओ किशोरी लाल ने बताया कि जिले में ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 31 वाहनों के चालान किए गए हैं, जबकि दो वाहनों को जब्त किया गया है। विभाग की कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें