फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचा मोबाइल चोर गिरोह का सरगना शिवू

Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शातिर के पास से करीब 40 हजार रुपये की कीमत के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शातिर युवक खुंडियां जिला कांगड़ा का रहने वाला है और बड़ी ही चालाकी से हमीरपुर आकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। रात के समय घरों में घुस कर मोबाइल चोरी कर फरार हो जाता था। पहले पकड़े दो चोरों से पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को गौड़ा में दबोचा।
विज्ञापन

एएसआई जय लाल ने कार्रवाई करते हुए शिव कुमार (शिवु) निवासी खुंडियां को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि शातिर का अन्य चोरियों में हाथ हो सकता है। मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में यही शख्स रणनीति तैयार करता था। इसके दो साथी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, दोनों शहर की एक मोबाइल की दुकान में चोरी किया मोबाइल मरम्मत करवाने गए थे। इसी दौरान मेकेनिक ने मोबाइल में एक महिला की फोटो को पहचान लिया और उसे फोन पर सूचना दी। महिला ने फौरन दुकान पर पहुंचकर मोबाइल को पहचाना। बाद में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, रिमांड के दौरान पूछताछ की थी। पुलिस शातिर की तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, एएसपी शमशेर सिंह ने कहा कि पुलिस को पूछताछ के आधार पर सुराग मिला था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी के हमीरपुर में होने की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें