फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याचार को छिपाएं नहीं महिलाएं

Wed, 16 Jul 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। घरेलू हिंसा पर तभी लगाम लगेगी जब महिलाएं जागरूक होंगी। अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगी। यह बात उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने कही। मंगलवार को डीसी ने बिझड़ी में घरेलू हिंसा के खिलाफ जिला स्तरीय अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन

बिझड़ी पंचायत समिति हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि हम स्वयं भी घरेलू हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं। अपनी बेटियों की शादी के समय दहेज देते हैं, तो बेटे की शादी पर रिकवरी के रूप में दहेज की मांग करते हैं। यह भी घरेलू हिंसा को बढ़ावा देने के समान ही है। जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि घरेलू हिंसा को कम करने, मामलों को निपटाने में योगदान दें तथा घरेलू हिंसा से पीड़ित परिवार में मिल बैठकर समस्या को हल निकालने की कोशिश करें। महिलाओं से भी आह्वान किया कि उन पर हो रहे अत्याचार को छिपाने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठाएं। इससे पूर्व डीपीओ श्रीकंठ ने कहा कि महिलाएं प्रताड़ना और अपमान सहती रहेंगी तो समस्या बनी रहेगी। सीडीपीओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि घरेलू हिंसा के 2008 में आठ मामलेे, वर्ष 2009 में 27, वर्ष 2010 में 43, वर्ष 2011 में 59, वर्ष 2012 में 51, वर्ष 2013 में 20 तथा वर्तमान साल में अब तक 15 मामले दर्ज हो चुके हैं।
कार्यक्रम में एसडीएम बड़सर अक्षय सूद, विकास खंड अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक पीएनबी विशेष कुमार श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक गीता चड्ढा, उर्मिला, सपना आदि ने भी संबोधित किया। प्रधान बल्ह-बिहाल कृष्ण कुमार चौधरी, प्रधान मलकीयत सिंह, प्रधान प्रेम सिंह, प्रधान विजय कुमारी, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, नीलम कुमारी, आशा कुमारी, उषा देवी, अंजना देवी, अंजना, श्रेष्ठा कुमारी, अनिता देवी, पूनम, सवित्री देवी, किरण कुमारी, सपना ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें