फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुरकाल में दुकान जलकर हुई राख

Sun, 22 Jun 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। क्षेत्र के घुरकाल गांव में एक दुकान जलकर राख हो गई। आग शुक्रवार देर रात लगी। जैसे ही आग लगने का पता चला तो दुकान मालिक और ग्रामीणों ने काबू पाने की कोशिश की। आग पर काबू तो पा लिया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। आग से दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दुकान मालिक रवि कुमार ने बताया कि घर के निकट ही सड़क किनारे दुकान है। कंफैक्शनरी और ठंडे पेय आदि दुकान में रखा है। रवि कुमार ने बताया कि रात साढे़ बारह बजे के करीब एक परिजन ने दुकान से धुंआ निकलते देखा। उन्हें इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलने के पश्चात परिजनों, ग्रामीणों ने मिलकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान के अंदर रखा फ्रिज, भार तोलने की मशीन सहित दुकान का सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। इससे उसे लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रवि ने आशंका व्यक्त की कि किसी ने दुकान में आग लगाई है। हल्का पटवारी ने नुकसान का जायजा लेकर एसडीएम देहरा को रिपोर्ट भेज दी है। पंचायत प्रधान अनीता देवी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें